खबर बाज न्यूज़

सीमाओं के रक्षकों को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, देशभक्ति के रंग में रंगा रक्षाबंधन

धमतरी। खबरबाज न्यूज
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल G/211 बटालियन के वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। डॉ. बिथिका बिश्वास के नेतृत्व में धमतरी जिले की बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की।

इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जवानों को राखी बांधी और अपने हाथों से बनाए पकवानों से उनका मुंह मीठा कराया। बहनों ने जवानों के साथ देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर खुशियां साझा कीं।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों को यह एहसास दिलाना था कि वे भले ही परिवार से दूर सीमा पर तैनात हैं, लेकिन देश की करोड़ों बहनें उनके साथ खड़ी हैं। इस भावुक पल ने जवानों को परिवार जैसी आत्मीयता का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के अंत में बहनों ने सभी वीर जवानों के सुखद, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, प्रेमलता नागवंशी, दिनेश्वरी नेताम, चेलेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, ज्योति साहू, सुलोचना साहू, दमयंती साहू, डॉली सोनी, लता सोनी, नीलू रजक, रीता बंजारे, रितु साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post