खबर बाज न्यूज़

सिहावा में शिव मंदिर की दानपेटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात


धमतरी/सिहावा। खबरबाज न्यूज
सावन के पवित्र महीने में जहां शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं सिहावा में चोरी की घटना ने सबको चौंका दिया है। महानदी किनारे स्थित सप्तऋषि वाटिका के शिव मंदिर से अज्ञात चोर दानपेटी लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि दानपेटी में कितनी नकदी थी, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात से सुरक्षा पर सवाल
सावन में मंदिर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है, जहां दिनभर आवाजाही रहती है। ऐसे व्यस्त स्थान पर दानपेटी चोरी होने से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल इस मामले में समाचार लिखे जाने तक थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

इधर, सावन जैसे पवित्र महीने में मंदिर से दानपेटी चोरी होने की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

थंबनेल बना देवे

Post a Comment

Previous Post Next Post