खबर बाज न्यूज़

धमतरी में नकली और अमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा,12 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, 6 नमूने रायपुर लैब भेजे



धमतरी। जिले में नकली और अमानक दवाओं के खिलाफ औषधि प्रशासन विभाग का जांच अभियान लगातार जारी है। विभाग की टीम ने जिले के 12 मेडिकल स्टोर्स और औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दवाओं की खरीदी-बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर और भंडारण की गहन जांच की। साथ ही नारकोटिक और साइकोट्रॉपिक दवाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के दौरान 6 संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए रायपुर स्थित राज्य औषधि प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जांच में सूर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, नारी में अनियमितता मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। औषधि प्रशासन की टीम ने सभी संचालकों को हिदायत दी है कि दवाओं की खरीदी-बिक्री केवल अधिकृत स्रोतों से ही करें और सभी रिकॉर्ड नियमानुसार संधारित रखें।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post