खबर बाज न्यूज़

सुख नदी में बहे शिक्षक का गरियाबंद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू गुमशुदा नंदकुमार कंवर को सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंपा

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए सुख नदी में बह रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। नदी से निकाले गए व्यक्ति की पहचान गुमशुदा शिक्षक नंदकुमार कंवर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को एक महिला ने थाना छुरा में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति नंदकुमार कंवर, जो पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम सिवनी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, 17 अगस्त की सुबह अपनी मोटरसाइकिल CG 23 6481 से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। स्कूल स्टाफ और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना छुरा में गुम इंसान दर्ज कर पतासाजी शुरू की गई।

पतासाजी के दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि सुख नदी में एक व्यक्ति बहते हुए किनारे पर पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर व्यक्ति को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में उसकी पहचान गुमशुदा नंदकुमार कंवर के रूप में हुई, जिसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश मिश्रा, अमित जांगड़े, रूपेंद्र जैन एवं स्थानीय ग्रामीणों की विशेष भूमिका रही।


---

#Gariyaband #Chhura #PoliceRescue #SukhRiver #Chhattisgarh

Post a Comment

Previous Post Next Post