खबर बाज न्यूज़

काटागांव ने लगातार दूसरी बार जीता दीपावली धमाका क्रिकेट का खिताब

कोंडागांव/माकड़ी। ग्राम पंचायत काटागांव में आयोजित पंचायत स्तरीय दीपावली धमाका 2026 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब लगातार दूसरे साल मेजबान काटागांव ने जीत लिया। फाइनल में काटागांव ने दण्डवन को हराया।
3 नवंबर से शुरू हुई नौ दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 30 टीमों ने हिस्सा लिया था। 10 नवंबर को खेला गया फाइनल 7-7 ओवर का था। टॉस जीतकर काटागांव ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दण्डवन ने 7 ओवर में 8 विकेट पर 90 रन बनाए। काटागांव ने 91 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच मोतीराम मरकाम, पूर्व उपसरपंच ब्रह्मा लाल मरकाम, जनपद सदस्य मेशलाल पोयाम, उपसरपंच शामदई नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

विजेता काटागांव टीम को 11,111 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता दण्डवन को 7,777 रुपये और ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया। आयोजन मां दंतेश्वरी युवा स्टार क्लब द्वारा किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post