खबर बाज न्यूज़

स्व. पुनारद राम जांगड़े की स्मृति में 9 स्कूलों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

धमतरी/नगरी। शासकीय प्राथमिक शाला पाईकभाठा में रविवार को पूज्य स्व. पुनारद राम जांगड़े पूर्व प्रधान पाठक की स्मृति में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ के.आर. साहू, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल प्राचार्य एस.के. प्रजापति सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कुल 9 संस्थाओं को सामग्री वितरित की।
जिसमें पाईकभाठा माध्यमिक शाला, मल्हारी, गढ़डोगरी और नगरी आत्मानंद स्कूल को स्मार्ट टीवी, पाईकभाठा प्राथमिक शाला को वाई-फाई माइक, पदमपुर व पाँवद्वार को प्रिंटर, घठुला को प्रोजेक्टर और बीईओ कार्यालय को आरओ वाटर कूलर दिया गया।

आयोजक प्रधान पाठक उमाशंकर जांगड़े ने बताया कि स्व. जांगड़े शिक्षा के प्रति समर्पित थे, उनकी स्मृति में यह पहल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम का संचालन जी.के. जायसवाल ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post