धमतरी/ नगरी-सिहावा। सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ सिहावा क्षेत्र की युवा विचार मंथन बैठक 27 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होगी। बैठक सुबह 11 बजे महानदी उद्गम स्थल, श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर, देऊरपारा, सिहावा में रखी गई है।
सर्व यादव समाज युवा-युवती प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में हो रही इस बैठक में सिहावा क्षेत्र के सभी युवक-युवतियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक का शुभारंभ अतिथि स्वागत गीत के साथ होगा और अंत में भोजन की व्यवस्था रखी गई है।
बैठक में सामाजिक समरसता, एकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता, युवाओं को सामाजिक दायित्व सौंपने और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं के सम्मान जैसे विषयों पर मंथन होगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव पवन यादव और सामाजिक जागरूकता सदस्य गजेंद्र यादव, बिलासपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ समाज प्रमुख भी शामिल होंगे।
युवा अध्यक्ष डीके यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, सचिव सरवन यादव सहित संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।
ख़बरबाज न्यूज
Post a Comment