धमतरी/नगरी। परसापानी के लोगों की 30 साल पुरानी आस्था अब भव्य रूप लेने जा रही है। पीपल के नीचे विराजमान हनुमान जी अब पिपलेश्वर हनुमान मंदिर के भव्य दरबार में विराजेंगे।
26 नवंबर से 30 नवंबर तक ग्राम परसापानी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। आयोजन श्री हनुमान जी सेवा समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। पांच दिवसीय आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल है।
पीपल के नीचे से भव्य मंदिर तक का सफर
30 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की थी। तब से यह स्थान गांव की आस्था का केंद्र बन गया। मंगलवार-शनिवार को विशेष पूजा, हनुमान जयंती और रामनवमी पर भजन-कीर्तन और भंडारे होते रहे।
समय के साथ पीपल का वृक्ष बढ़ता गया और मुख्य तना चौड़ा होने से प्रतिमा अपने स्थान से हट गई। तब ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। अब वह संकल्प पूरा होने जा रहा है।
देशभर के कारीगरों की कारीगरी
लाखों रुपये की लागत से मंदिर बनकर तैयार है। निर्माण में गांव के हर परिवार ने तन-मन-धन से सहयोग दिया है।
मंदिर का गुंबद नांदेड़, महाराष्ट्र के कारीगरों ने बनाया है। दीवारों, फर्श और छत का कांच का काम भोपाल के कारीगरों ने किया है। वहीं राजस्थान के मकराना के संगमरमर पर बारीक कारीगरी बिहार के कारीगरों ने की है।
26 नवंबर को वृंदावन-मथुरा के आचार्य राम स्नेही मिश्र विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक अयोध्या के कथावाचक राजन जी महाराज की संगीतमय राम कथा और भंडारा होगा।
देखें VIDEO 📷 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Post a Comment