नगरी- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च को प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में नगरी ब्लॉक के कर्मचारी-अधिकारी भी 18 मार्च को दोपहर भोजन अवकाश के दौरान ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण हेतु यह चौथे चरण प्रदर्शन है। डोमार सिंह ध्रुव ने बताया कि प्रमुख मांगों में जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करना, चार स्तरीय पदोन्नति समयमान वेतनमान तथा अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिन तक करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा लिपिक, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए गठित पिंगुआ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। साथ ही सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।
फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति को बिना शर्त लागू करने, 10 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर सीधे भर्ती के सभी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करने तथा नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति देने की भी मांग की है।
इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी, अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली समाप्त करने तथा सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति तत्काल बंद करने की मांग भी कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।इस दौरान सोमवार को ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव की अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई जिसमें आवश्यक रणनीति तैयार किया गया इस अवसर पर सहसंयोजक सुरेंद्र कुमार साहू,यशवंत साहू, अशोक साहू महासचिव गिरीश जायसवाल सचिव डीपी ताम्रकर, सचिव संघ अध्यक्ष अनिल कुमार ध्रुव,स्वास्थ्य विभाग संयोजक संजीव निर्मलकर, यूके छात्रे,मिलिंद सोम, हेमलाल सोनवानी मुकेश कुमार बंजारे ,टीपी शेर ,तेन सिंह साहू नरेंद्र साहू ,अर्जुन नेताम,धर्मेंद्र साहू,संजय रेड्डी सुरेंद्र कुमार लोनहारे,रामकृष्ण ठाकुर, रविंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नगरी ब्लॉक के सभी कर्मचारी-अधिकारियों से 18 मार्च को भोजन अवकाश में ज्ञापन सौंपने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।
जारीकर्ता : डोमार सिंह ध्रुव,ब्लॉक संयोजक
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन
ब्लॉक शाखा नगरी
Post a Comment