रायपुर - प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ के आह्वान पर आज प्रदेश के सभी जिलों में सेवा, समर्पण एवं सम्मान कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर अस्पतालों, वृद्धाश्रमों एवं जरूरतमंद बस्तियों में फल वितरण किया गया। विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जन्मदिवस सेवा और जनकल्याण के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। ओबीसी मोर्चा सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष देवदूत साहू, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर, श्रवण यादव, तामेश्वर साहू एवं अखिलेश कश्यप जी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और ओबीसी मोर्चा उनके मार्गदर्शन में जनसेवा के कार्यों को और गति देगा।
Post a Comment