नगरी - नगर पंचायत नगरी में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और संकरी सड़क के कारण नगरवासियों को हो रही असुविधा को देखते हुए फोरलेन सड़क निर्माण की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। इसी संबंध में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ाने जिला धमतरी के प्रभारी मंत्री टक राम वर्मा से सौजन्य मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
बजरंग चौक से हरदी घाटा चौक तक फोरलेन प्रस्ताव
नगर पंचायतअध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया कि बजरंग चौक नगरी से हरदी भाटा चौक तक सड़क का चौड़ीकरण कर फोरलेन निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। यह मार्ग नगर का मुख्य यातायात मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी वाहनों, स्कूली बसों एवं आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। वर्तमान में सड़क संकरी होने से जाम, दुर्घटनाओं और आवागमन में विलंब जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।
बताया गया कि यह सड़क परियोजना पूर्व में मूल बजट में शामिल है तथा लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से इसके निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री से स्वीकृति की मांग
नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णु देव साय एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव से प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाकर शीघ्र फंड जारी करवाएं, ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके साथी अध्यक्ष एवं पार्षदों ने राजा बड़ा जहां नगर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं उसे स्थान पर डम के लिए 30 लख रुपए की मांग पत्र एवं हाई स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम हेतु एक करोड़ 13 लख रुपए का मांग पत्र भी जिले के प्रभारी मंत्री को सौपा है।
इस पर प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा जी ने आश्वासन दिया कि विषय पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा शासन स्तर पर आवश्यक स्वीकृति दिलवाकर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर धमतरी जिला के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस पूर्व विधायक श्रवण मरकाम नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बालजीत छबड़ा के साथ पार्षद एवं सभापति अश्वनी निषाद, शंकरदेव, विनिता कोठारी, चेलेश्वरी साहू एवं अंबिका ध्रुव उपस्थित रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह सड़क नगरवासियों की वर्षों पुरानी और अत्यंत आवश्यक मांग है, जिसे अब शीघ्र पूर्ण कराया जाना चाहिए।
अध्यक्ष बालजीत छबड़ा ने कहा कि नगर के समग्र विकास एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। नगरवासियों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह मांग की गई है और शासन से सकारात्मक सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है।
नगर में इस प्रस्ताव को लेकर आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है तथा सभी को अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने और कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की प्रतीक्षा है।
Post a Comment