खबर बाज न्यूज़

हिमानी साहू की अध्यक्षता में समिति बैठक, अनुकम्पा नियुक्ति मामलों में तेजी लाने पर जोर



धमतरी - नगर निगम में विधि एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक प्रभारी सदस्य हिमानी साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निगम से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं विधिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को विशेष रूप से गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सदस्य हिमानी साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति ऐसे परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा होती है, जिनके परिजन निगम सेवा में रहते हुए दिवंगत हो चुके हैं, इसलिए इन प्रकरणों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
बैठक में 1 सितंबर 2025 को रखे गए एजेंडा बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों से जुड़े प्रशासनिक मामलों, नियमों के अनुपालन एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। प्रभारी सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई समय सीमा में पूर्ण की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि निगम के कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा नागरिकों से जुड़े मामलों के निराकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए।
बैठक मेंस्पीकर कौशल्या देवगण, मेघराज ठाकुर, अखिलेश सोनकर, हेमंत बंजारे कुलेश यादव, आशा लोधी, भारती साहू, लेखाधिकारी दीपक शर्मा, मनोज देवगन, कमल देवांगन समिति के अन्य सदस्य, निगम के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। स मिति द्वारा लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post