धमतरी - नगरी के ग्राम सांकरा कूपपारा में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज क्षेत्र सिहावा झेरिया यादव समाज के द्वारा दो दिवसीय महाअधिवेशन संपन्न हुआ है।इस अधिवेशन में पूरा झेरिया यादव समाज उपस्थित हुए।यादव समाज के पदाधिकारी सदस्य व जनगणन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।जिनमें सामाजिक एकता, युवा शिक्षा और वैवाहिक रिश्तों पर जोर दिया गया है।
34वें राज्य स्तरीय यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता व सामुदायिक विकास की बात की गई।इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में पहुंचे सभी जन के लिए पूरी सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी।
इस अधिवेशन में यादव समाज के अध्यक्ष संतोष यादव उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव सचिव राजेंद्र कुमार यादव कोषा अध्यक्ष गौतम यादव सहसचिव भूपेंद्र यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य लोकेश यादव महिला अध्यक्ष दुर्गा यादव उपाध्यक्ष सुकरो बाई यादव महिला सचिव अहिल्या यादव संरक्षक समारोह राम यादव राम प्रसाद यादव भुनेश्वर यादव सलाहकार रामस्वरूप यादव दाऊलाल यादव ओमकार यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य लोकेश यादव कार्यकारिणी सदस्य हरीश यादव वीरेंद्र कुमार यादव भोलाराम यादव टिकेश्वर यादव कैसे नाथ यादव रामदीन यादव संदेशवाहक विष्णु यादव एवं समस्त झेरिया यादव समाज उपस्थित हुए।
Post a Comment