धरसींवा विधानसभा अंतर्गत खरोरा में बीजेपी कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर के महिलाओं का सम्मान किया गया ।वही मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने शिरकत की और सरस्वती वंदन कर महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए कि किस प्रकार से समाज महिलाओं को अपनी सशक्त छवि निर्मित करनी चाहिए । अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों और संघर्ष के बारे में महिलाओं को बताया कि उनके जीवन में स्थिति कितनी विकट और दयनीय थी उस समय लिया गया निर्णय संकल्प हमें चरम पर पहुंचा सकता है और गर्त में भी ले जा सकता हैं। बीजेपी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी विषम परिस्थिति आ जाएं अपना धैर्य संयम हमेशा हर परिस्थिति में बनाए रखना चाहिए।
मंच संचालन कर रहे सभा पति महोदया स्वाति वर्मा ने सभी महिलाओं को आभार व्यक्त करते हुए सभी बीजेपी के महिला कार्यकर्ताओं को निरंतर पार्टी के लिए समर्पित भाव से9 कार्य करने के लिए कहा।
Post a Comment