खबर बाज न्यूज़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से लखनपुरी में बेच रहे महुआ शराब सहित 1आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार


धमतरी/नगरी - आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से लखनपुरी में बेच रहे महुआ शराब सहित 1आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।जिला आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के द्वारा गठित स्पेशल टीम साथ थाना सिहावा अंतर्गत ग्राम लखनपुरी में आरोपी मैन कुमार नेताम, पिता स्वर्गीय राम लाल के निवास पर दबिश दी गई।जहां आरोपी के घर से प्लानिंग के तहत् 650ml महुआ शराब खरीदी की गयी तथा निवास से लगभग 13 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई। 

पूरी कार्यवाही में आरोपी मैन कुमार नेताम के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया।

यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पूरी कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु आबकारी, विवेक कुमार दीवान,आजय राज कश्यप मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषणलाल वर्मा ,नीरज चंद्राकर, सोमी पालेश्वर, मेघा सिन्हा, श्रुति साहू ,नगर सैनिक जितेंद्र कोरे,ज्ञानिक ध्रुव ,ज्योति बंजारे का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
देखें वीडियो


Post a Comment

Previous Post Next Post