धमतरी/नगरी - नगर पंचायत नगरी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वार्ड क्रमांक 2, 3 एवं 4 में लगभग 15.25 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, नाली निर्माण एवं शौचालय कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
निर्माण कार्य की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा के प्रयासों से इन विकास कार्यों को स्वीकृति मिली।निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग सभापति अश्विनी निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमि पूजन किया तथा कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर पंचायत की प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में सभापति शंकर लाल देव, वार्ड पार्षद देवचरण ध्रुव, नरेश पटेल, मिक्की गुप्ता, अंबिका ध्रुव, टुकेश्वरी साहू, चेलेश्वरी साहू सहित गणेश मरकाम, द्वारूराम नेताम, बसंत साहू, बनवाली सेन, जयंती साहू, उर्मिला सेन, इंद्राणी मिश्रा, कुलेश्वरी सोम, घुराइनबाई साहू, भुवनेश्वरी पटेल, इंदिरा साहू एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी की इंजीनियर परमेश ध्रुव, कर्मचारी कमल सिन्हा एवं प्रवीण सोम सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के प्रयासों की सराहना की।
Post a Comment