दंतेवाड़ा - जिले में डायल 112 एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई।
गीदम से पूवरनार मार्ग पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से पीलाराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में उसके सिर और घुटने पर गहरी चोटें आईं।
ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।
प्रधान आरक्षक हरिराम नाग, आरक्षक दिनेश बघेल, आरक्षक निर्मल नाग और पायलट अशोक सिंह ठाकुर ने घायल को तत्काल सीएचसी गीदम पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है और हालत में सुधार बताया जा रहा है।
Post a Comment