खबर बाज न्यूज़

पत्थर से हमला कर युवक की हत्या, संडसा में सनसनी


माकड़ी- माकड़ी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले संडसा में बुधवार शाम एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसमें मेहंदू मरकाम नामक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। मृतक गमरी निवासी मेहनदू मरकाम, साला राजेन्द्र सोरी,साले कि पतनी बबली सोरी मोटरसाइकिल से भतवा जा रहे थे, बाइक मृतक मेहनदू मरकाम चला रहा था।तभी सामने से दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्थर उसके सीने में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post