खबर बाज न्यूज़

माकड़ी क्षेत्र में विकास की ऐतिहासिक सौगात: 13 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य स्वीकृत

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम 
कोंडागांव (माकड़ी) - 
माकड़ी विकासखंड में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में विकास की नई गति देखने को मिलेगी।
सबसे बड़ी परियोजना के रूप में शासकीय महाविद्यालय माकड़ी भवन निर्माण हेतु ₹465.84 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी निर्माण पर ₹42 लाख खर्च किए जाएंगे।
सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु गोंडवाना भवन माकड़ी में शेड निर्माण के लिए ₹10 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।
 सड़क एवं आवागमन विकास
क्षेत्र में यातायात सुविधा को मजबूत करने के लिए माकड़ी मुख्य मार्ग (हीरावंडी) से 6.50 किमी सड़क एवं पुलिया निर्माण हेतु ₹685.29 लाख की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है।
शिक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्य
पूर्व माध्यमिक कन्या आश्रम माकड़ी – ₹11.84 लाख
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय माकड़ी – ₹32.89 लाख
ग्राम पंचायत बीजापुर (प्री-मैट्रिक छात्रावास क्लासरूम) – ₹19.39 लाख
ग्राम पंचायत श्यामपुर (प्री-मैट्रिक आश्रम क्लासरूम) – ₹19.39 लाख
ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास
राकसबेड़ा – 300 मीटर सीसी सड़क – ₹9 लाख
बड़े गोद सोडा – 200 मीटर सीसी सड़क – ₹6 लाख
पुलिया निर्माण कार्य
बिंजौली – ₹6.50 लाख
काटागांव – ₹6.50 लाख
पुसापाल – ₹6.50 लाख
शेड एवं अन्य निर्माण कार्य
मिरिंडा – ₹5 लाख
हाड़ीगांव (शिव मंदिर) – ₹5 लाख
मिरमिडा – ₹5 लाख
 प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया
जिला कलेक्टर ने कहा कि माकड़ी क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
स्थानीय विधायक ने कहा कि यह सभी कार्य क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और माकड़ी क्षेत्र में स्वीकृत ये योजनाएं उसी दिशा में एक मजबूत कदम हैं। विधायक ने आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।
 कुल स्वीकृत राशि: लगभग ₹1346.14 लाख (लगभग 13.46 करोड़ रुपये)

इन सभी विकास कार्यों से माकड़ी क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, आवागमन एवं सामाजिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। स्थानीय नागरिकों में इन परियोजनाओं को लेकर उत्साह का माहौल है।समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण किया।

शिविर में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना एवं सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम उपस्थित जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत अध्यक्ष जुगबती पोयम जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम जिला पंचायत सदस्य रदमा बघेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बैसाखू कोर्राम जनपद सदस्य बिरेंद्र प्रधान ग्राम पंचायत सरपंच रुक्मणी पोयम भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक सेवक राम नेताम प्रदेश उपाध्यक्ष तीरंदाजी संघ दीपेश अरोरा भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष माकड़ी अशोक संजू ग्वाल जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दीपेंद्र नाग प्रवक्ता भाजपा जिला कोंडागांव चंदन साहू रूपेश नाग भाजपा मंडल अध्यक्ष बीजापुर लक्ष्मी पोयम जिला मंत्री भाजपा कोंडागांव ललित पोयम महामंत्री भाजपा मंडल माकड़ी दिनेश नेताम महामंत्री भाजपा मंडल माकड़ी बालकुमार प्रधान पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मनोज साहू पूर्व अध्यक्ष भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग कोंडागांव अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाग शिवलाल मरकाम एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post