खबर बाज न्यूज़

लईका घर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने अरुण सोम



नगरी - ग्राम मल्हारी में एक महत्वपूर्ण सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मोबाईल क्रैचेस संस्था द्वारा संचालित लईका घर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

 बैठक में केंद्र की उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार तथा लईका घर प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

चर्चा के उपरांत समुदाय की सहभागिता से 29 सदस्यीय लईका घर प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अरुण सोम (सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक) को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही श्रीमती देवकी पटेल (उपसरपंच) को उपाध्यक्ष, प्रसन्न कश्यप (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी) को सचिव तथा श्रीमती स्तुति पटेल (देखभालकर्ता) को पदेन संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया।
समिति में सदस्य के रूप में सुलोचना सोम, टिकेश्वरी पटेल निर्मला निषाद, दिनेश यादव सोनल कश्यप, रंजीता यादव, माया कौशल, देवनारायण कश्यप, नथली बाई कश्यप, श्याम शंकर सोम, शतरूपा चंद्रवंशी, हुलासराम सोम, नंदिनी सोम, हेमिता कश्यप, गुंजा सोम, कविता यादव, पिंकी सोम, यामिनी पटेल, भूपेंद्र कश्यप, भगवती पटेल, परमानंद सेन, खिलेश्वर पुजारी विद्या बाई, गोपीचंद निषाद व दीपिका यादव शिक्षिका को शामिल किया गया है।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने लईका घर के संचालन एवं बच्चों के समग्र विकास के लिए समिति के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post