खबर बाज न्यूज़

काजल नदी पर पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अनुशंसा पर धमतरी जिले के नगरी-जबर्रा मार्ग स्थित काजल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रस्तावित पुल के निर्माण के बाद नगरी से गरियाबंद की दूरी घटकर लगभग 35 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि वर्तमान में यह दूरी करीब 50 से 60 किलोमीटर है। दूरी कम होने से समय और ईंधन की बचत के साथ-साथ आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, रवि दुबे, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन नाहटा और विकल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पुल निर्माण की स्वीकृति से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और व्यापार एवं आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post