खबर बाज न्यूज़

धमतरी पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर चल रहे सट्टा कारोबार का भंडाफोड़



धमतरी पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर चल रहे सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है।थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ-सट्टा संचालित कर रहे तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 

पहली कार्यवाही श्रीराम नगर, सेन समाज भवन के पीछे धमतरी क्षेत्र में आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अंकों के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया। आरोपी ललित मिश्रा, पिता कमल मिश्रा, उम्र 29 वर्ष के कब्जे से 03 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल फोन (कीमती लगभग 6,000/-रूपये) एवं नगदी 1,600/-रूपये जुमला 7,600/-रूपये जप्त किया गया।

दूसरी कार्यवाही बस स्टैंड के सामने धमतरी में आरोपी द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए पकड़ा गया। आरोपी पारस प्रसाद पाठक, पिता स्व. गंगाप्रसाद, उम्र 28 वर्ष,  के कब्जे से 05 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल (कीमती 5,000/-रूपये) एवं नगदी 1,310/- रूपएजुमला 6,310/- रूपये जप्त किया गया।

तीसरी कार्यवाही आमातालाब रोड, यादव भवन के पास धमतरी में आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया। आरोपी श्रीकांत पटेल, पिता महेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी के कब्जे से 01 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल (कीमती 10,000/-रूपये) एवं नगदी 2,250/-रूपये जुमला 12,250/- रूटये जप्त किया गया।

धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश-जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post