धमतरी/नगरी - छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत नगरी के सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 07 में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 1229 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में भी नागरिकों को जागरूक किया गया। लोगों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जानकारी देते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेल क्षेत्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष की उद्घाटन में नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर में चल रहे सुशासन एवं जनता के समस्याओं को निराकरण के बारे में बताया एवं छत्तीसगढ़ शासन से मिल रही विकास कार्यों के लिए राशि का भी पूरा विवरण दिया उन्होंने नगरी में पुरानी बस्ती से मोदे पर ब्रिज की एक बड़ी स्वीकृति ,नगर में लाइब्रेरी भवन एवं अभी हाल ही में मिले जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा की पहल पर बॉक्स क्रिकेट के लिए टीवी सौगात नगर के खिलाड़ियों को मिली है इसके लिए भी लोगों को संबोधित किया एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा चलाई जा रही सुशासन तिहार को जनता के हित में बताया एवं नगरी नगर के लगभग 20 विभागों द्वारा इस कार्यक्रम में अपना स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं उसे त्वरित निराकरण करने का भी प्रयास किया गया।
सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी लोगों को मिलजुल कर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर का विकास करना होगा एवं समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी मनीषा पांडे द्वारा नगरी नगर पंचायत में उपलब्ध कराई गई सामग्री को विधायक ने दिव्यांग भोज पटेल की मांग पर त्वरित उसे व्हील चेयर प्रदान कर हितग्राही का दिल जीत लिया दिव्यांग पुत्री के लिए व्हील चेयर मिलने से उसके माता-पिता के चेहरे भी खिल उठे उन्होंने विधायक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा पार्षद हरीश साहू का आभार व्यक्त किया पार्षद मिकी गुप्ता की मांग पर 7 नग छड़ी उनके वार्ड की हितग्राहियों को भी प्रदान की गई।
शिविर में विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू अश्वनी निषाद शंकर देव राजा पवार देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू बागेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव यश करण पटेल हरीश साहू कमल डागा मोहन नाहटा रूपेंद्र साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान नगर पंचायत द्वारा 19 नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 सुपोषण किट प्रदान की गई।
सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष देखने को मिला।
Post a Comment