खबर बाज न्यूज़

नकली नोट खपाने वाला आरोपी चढ़ा कांकेर पुलिस के हत्थे

कांकेर - कांकेर पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।बता दें जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित किया गया जिनके द्वारा मौके पर दबिश दी गई।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट एवं नकली नोट छापने में प्रयुक्त सामग्री पाया गया।

आरोपी युगल नाग पिता स्व. कुबेर राम नाग उम्र 29 वर्ष जो कोदाभाट कांकेर का निवासी है।आरोपी के पास से 500 रुपये के 1100 नकली नोट जिसकी कुल कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए है जो कि ए-4 साइज के 42 पेपर में छपे हैं। प्रत्येक पेपर में 04 नोट छापा गया है जिसकी कुल कीमत 1 लाख 4 हजार रुपए है, सिक्योरिटी थ्रेड प्रिंट किया हुआ ए-4 साइज का 81 पेज और 04 मोबाइल फोन सभी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post