खबर बाज न्यूज़

नगरी क्षेत्र में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर मचाई तबाही

धमतरी/नगरी - नगरी क्षेत्र में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। तेज हवाओं और बारिश के कारण गांव के कई हिस्सों में नुकसान की खबर सामने आई है।वहीं सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम सांकरा और रिसगांव में देखने को मिला है।

बता दें रिसगांव ग्राम ने तूफान और बारिश के चलते एक पेड़ घर पर गिर गया लेकिन राहत की खबर यह है कि किसी की जन हानि नहीं हुई है वहीं ग्राम सांकरा की बात करें तो वन विभाग के एक कर्मचारी के सरकारी घर पर आंधी तूफान की बड़ी आपदा आ पड़ी जिसमें उनकी घर के सामने रखी कार के ऊपर वर्षों पुराना कुसुम का पेड़ गिर पड़ा जिससे उनको आहट पहुंची हैं।

सांकरा में ऐसे ही मुख्य मार्ग पर तूफान के चलते पेड़ गिरने से कई घंटे रोड भी अवरुद्ध रहा।

वही आई जानकारी के अनुसार सांकरा से घटूला जाने वाले रोड पर भी बिजली की पोल टूट गई है और पेड़ के गिरने से भी कई बिजली की तारे टूट गई हैं जिस कारण घंटों से बिजली को सप्लाई रुक गई है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज धूलभरी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। 

हवा इतनी तेज थी कि घर के आसपास लगे पेड़ की डालियां टूट गईं और क्षति पहुंची है। ग्रामीणों के अनुसार कई घरों की छप्पर और सीट उड़ गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि घटना के समय वहां अधिक भीड़ नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। 

तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था अभी भी प्रभावित है और कुछ समय के लिए गांव में अंधेरा अभी कायम है। तेज बारिश के कारण रास्तों में पानी भर गया तथा ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हुई। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह का तेज तूफान लंबे समय बाद देखने को मिला है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण प्रभावित घरों तक पहुंचे तथा टूटे हुए हिस्सों को हटाने और व्यवस्था सुधारने में जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर नुकसान का आंकलन करने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन लोग अब भी मौसम को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post