खबर बाज न्यूज़

नागदेवता एवं सम्मक्का-सारक्का की दो दिवसीय जातरा श्रद्धा, आस्था एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न

सुकमा/कोण्टा- ग्राम पंचायत करीगुडम में आज नागदेवता एवं सम्मक्का-सारक्का की दो दिवसीय जातरा श्रद्धा, आस्था एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुई। गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य एवं भक्ति भाव के माहौल से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

ज्ञात हो कि एक वर्ष पूर्व इसी गांव में कुछ लोगों के द्वारा चर्च बनाकर ग्रामीणों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे गांव की पारंपरिक संस्कृति एवं आस्था प्रभावित हो रही थी। लेकिन आज ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी संस्कृति, परंपरा एवं ग्राम देवताओं के प्रति आस्था को मजबूत करते हुए नागदेवता एवं सम्मक्का-सारक्का की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न किया।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम देवताओं की स्थापना से गांव में सुख-शांति, आपसी भाईचारा एवं सकारात्मक वातावरण का संचार होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।
देखें वीडियो 


Post a Comment

Previous Post Next Post