रिपोर्टर शिवलाल मरकाम
माकड़ी/काटा गांव: माकड़ी विकासखंड अंतर्गत काटा गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं और बारिश के कारण गांव के कई हिस्सों में नुकसान की खबर सामने आई है। सबसे ज्यादा नुकसान मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में देखने को मिला, जहां जोत जलाने वाले रूम की सीट तेज हवा की चपेट में आकर टूट गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज धूलभरी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा इतनी तेज थी कि मंदिर परिसर में लगी सीटें हिलने लगीं। कुछ ही देर में जोत जलाने वाले रूम की सीट टूटकर नीचे गिर गई, जिससे मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना के समय वहां अधिक भीड़ नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
वहीं गांव के निवासी लच्छू महावीर के घर को भी आंधी-तूफान से नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण घर के आसपास लगे पेड़ की डालियां टूट गईं तथा क्षति पहुंची है। ग्रामीणों के अनुसार कई घरों की छप्पर और सीट उड़ गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही और कुछ समय के लिए गांव में अंधेरा छा गया। तेज बारिश के कारण रास्तों में पानी भर गया तथा ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हुई। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह का तेज तूफान लंबे समय बाद देखने को मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर और प्रभावित घरों तक पहुंचे तथा टूटे हुए हिस्सों को हटाने और व्यवस्था सुधारने में जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर नुकसान का आंकलन करने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन लोग अब भी मौसम को लेकर सतर्क बने हुए
Post a Comment