खबर बाज न्यूज़

NEET परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में जिलेभर में फूटा छात्र आक्रोश, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले दहन


धमतरी - राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के आव्हान पर जिलेभर के विभिन्न ब्लॉकों में NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली एवं प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर तीव्र प्रतिरोध दर्ज कराया गया।

जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था, परीक्षा प्रणाली की विफलता एवं युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

भखारा में विधानसभा अध्यक्ष लोकेश साहू एवं सौरभ पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वहीं कुरूद में विधानसभा उपाध्यक्ष यश चंद्राकर एवं ब्लॉक अध्यक्ष जगेन्द्र साहू के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। नगरी में विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द यादव एवं नगर अध्यक्ष राकेश नेताम के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

इसी प्रकार बेलर में जिला उपाध्यक्ष चैतन्य साहू एवं वेंकट देवांगन, कुकरेल में ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कतलाम एवं जिला सचिव नेकु पर्ते, तथा मगरलोड में प्रदेश प्रवक्ता लक्की निर्मलकर एवं ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।

NSUI नेताओं ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को ध्वस्त कर दिया है। लाखों छात्र-छात्राओं की वर्षों की तपस्या और अभिभावकों के सपनों को भ्रष्ट तंत्र द्वारा रौंदा जा रहा है। यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post