दंतेवाड़ा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की गैंती मारकर हत्या कर दी। घटना टेकनार कोन्टीपारा गांव की है, जहां नामकरण कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी रामू भास्कर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गैंती भी बरामद कर ली।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है।
Post a Comment