गरियाबंद - मैनपुर पुलिस ने हीरों के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार किया है।तस्करो के द्वारा हीरा को अवैध रूप से बिक्री करने के मकसद से परिवहन कर रहे थे।जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मैनपुर एवं स्पेशल टीम के द्वारा घटना स्थल रवाना हो कर जीरो पांईट सीकासेर जाने के रास्ते पर पहुंचे।बता दें तस्करो में एक महिला सहित दो पुरूष शामिल हैं जो अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रख कर ग्राहक का इंतजार करते खड़े हुए थे।
पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर मौके पर से आरोपी महिला भानुमति यादव उम्र 38 वर्ष की तलाशी लेने पर कब्जे से 05 नग, आरोपी कुशल नेताम उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 02 नग, आरोपी अर्जुन पाण्डे 51 वर्ष के कब्जे से 02 नग कुल 09 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ जिसकी कीमत 4 लाख 50 हजार रूपये को जप्त कर लिया है।
आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
देखें वीडियो
Post a Comment