खबर बाज न्यूज़

ग्राम पंचायत ढोंढरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

कोंटा - ग्राम पंचायत ढोंढरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्र, योजनाओं का लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं शासन की सुविधाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।*

कलेक्टर एवं सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाई दिया। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन अब गाँव-गाँव और द्वार-द्वार पहुंचकर आम जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post