खबर बाज न्यूज़

सांकरा फॉरेस्ट नाके में एक बार फिर दिल्ली निवासी गांजा तस्कर को सिहावा पुलिस ने दबोचा

धमतरी - सिहावा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को धर दबोचा है।जानकारी के अनुसार सिहावा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर में अवैध रूप से गांजा भरकर देवभोग-मेचका मार्ग से सांकरा होते हुए राजस्थान ले जाने वाला है।जिसकी सूचना पर थाना सिहावा पुलिस द्वारा फॉरेस्ट नाका सांकरा में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम मोंटू शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी मुंशीराम कॉलोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली होना बताया गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्काई ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में रखे 02 पैकेट एवं एक प्लास्टिक पॉलिथीन से कुल 07 किलो 724 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी जुमला कीमती लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये है जप्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post