खबर बाज न्यूज़

युद्ध के असर से कोंटा में LPG संकट: 10 दिन बाद पहुँचे सिर्फ 300 सिलेंडर, गैस गोदाम के बाहर लगी लंबी कतार


सुकमा - कोंटा नगर में इन दिनों LPG गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के असर से गैस सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके कारण कई दिनों से लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था।

करीब 10 दिन बाद कोंटा गैस गोदाम में सिलेंडरों की गाड़ी पहुँची, लेकिन मात्र 300 सिलेंडरों का ही स्टॉक आने से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। 

गैस गोदाम के सामने सुबह से ही लोग खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतार में खड़े नजर आए, वहीं कम स्टॉक के कारण लाइन में विवाद और अफरा-तफरी की स्थिति भी बनती दिखाई दी।
देखें वीडियो


Post a Comment

Previous Post Next Post