खबर बाज न्यूज़

तेन्दुआ की खाल की तस्करी करते 9 आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग कोंडागांव

कोंडागांव जिले के केशकाल वनमण्डल में तेंदुआ खाल की तरकारी करते 9 लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।

वन विभाग को टीम को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाईल्ड लाइफ सेंचुरी रायपुर की उड़नदस्ता टीम और वनमंडल केशकाल के अधिकारियों ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोंडागांव जिले के फरसगांव/ बड़ेडोंगर मार्ग के ग्राम बैलगांव के पास से तेन्दुआ की खाल की तस्करी करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तस्करी करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। बताया जा रहा है कि तेन्दुए का शिकार लगभग 7 महीने पहले भरमार बंदूक से किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post