खबर बाज न्यूज़

गांजा की बिक्री करने वाले आरोपयो को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी - धमतरी पुलिस ने जनाजा की बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है।बता दें थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे थे। जिसकी सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की प्रयास किया लेकिन घेराबंदी के दौरान आरोपीगण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ा गया और तलाशी ली गई। 

पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान आरोपीगण सोनराज साहू, पिता कुशलेन्द्र कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कंडेल नवागांव, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.), रविकुमार चंद्राचल, पिता दशरथ चंद्राचल, उम्र 29 वर्ष, निवासी नवागांव अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) के कब्जे से 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 5 हजार रूपये, 02 नग मोबाइल फोन कीमती 10 हजार रूपये, 01 नग मोटरसायकल कीमती 65 हजार रूपये तथा बिक्री रकम 2 हजार छः सौ रूपये जप्त किया गया।जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 82 हजार पांच सौ रूपये है।

अर्जुन पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है तथा आम नागरिकों से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post