गरियाबंद - गरियाबंद पुलिस द्वारा नया सवेरा अभियान अंतर्गत थाना देवभोग पुलिस ने ग्राम चिचिया अवैध रूप से उड़ीसा प्रांत के कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा है।
पुलिस द्वारा ग्राम चिचिया व्यक्ति के पास कब्जे से रेड कार्यवाही करने पर प्लास्टिक जरीकेन में कुल 30 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत की देशी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।
आरोपी इंदर सिंह ध्रुव पिता पुसराम ध्रुव, उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम चिचिया को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Post a Comment