खबर बाज न्यूज़

नगरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने लगातार किया जा रहा सघन जांच

नगरी, धमतरी

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

यातायात विभाग का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग दें।

अभियान में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

यातायात प्रभारी: के. आर. साहू

ASI: मोहनलाल निषाद

ASI: रामकृष्णा साहू

प्रधान आरक्षक: जितेंद्र कृदत्त

प्रधान आरक्षक: रेशम मंडले

आरक्षक: विष्णु नेताम, जीवन साहू एवं राजीव साहू

Post a Comment

Previous Post Next Post