गरियाबंद - कुंडेल धान संग्रहण केंद्र में आज सुबह से ही कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले एक वर्ष से भविष्य निधि (पीएफ) की राशि नहीं मिली है, जिसके चलते वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, केंद्र में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी संग्रहण केंद्र के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हुए हैं।
सभी कर्मचारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द उनकी पीएफ राशि जारी करने की मांग की है।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन उनकी समस्याओं पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर सभी कर्मचारी आज सामूहिक रूप से आंदोलन पर उतर आए हैं।धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी लंबित राशि नहीं दी जाती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को जिले भर में विस्तारित करने पर मजबूर होंगे।इस प्रदर्शन से धान संग्रहण केंद्र का सारा कामकाज ठप हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी कर्मचारियों के समर्थन में कहा कि पीएफ जैसी बुनियादी सुविधा हर कर्मचारी का अधिकार है और विभाग को जल्द से जल्द उनकी बकाया राशि जारी करनी चाहिए।
देखे वीडियो
Post a Comment