खबर बाज न्यूज़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्यालय परिवार देवडोंगर में सफल पूर्वक संपन्न


रिपोर्टर शिवलाल मरकाम 
 कोंडागांव/माकड़ी - कोंडागांव के प्राथमिक माध्यमिक शाला देवडोंगर संकुल केंद्र तारागांव विकासखंड माकड़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुकनाथ नेताम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और विज्ञान से ही अभिरुचि, जागरूकता तथा नवाचारों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक शैलेद्र कुमार गोटी ने बच्चों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर जोर दिया ।प्राथमिक शाला प्रधान पाठक देवलाल मरकाम सर ने भी छात्रों को उद्बोधन में कहा की जिस प्रकार से आज विकास की गति विज्ञान से हुआ है जिस गति से विकास हो रहा है वैसे ही स्वास्थ्य एवं पोषण को भी ध्यान देते हुए अपने पढ़ाई के लक्ष्य को हासिल करें l शिक्षक साथी मेहुल कुमार साहू ने भी सीवी रमन के जीवनी पर प्रकाश डाला | बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम गीत प्रस्तुत किए l 

कार्यक्रम का संचालन नगारची सर ने किया वही कार्यक्रम को सफल बनाने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुकनाथ नेताम, उपाध्यक्ष सोहन नेताम, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला शैलेद्र गोटी, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक देवलाल मरकाम, शिक्षक साथी राम प्रसाद मरकाम, मेहुल कुमार साहू, शीला नेताम, डुमेश्वर नगारची सर, मनीराम नेताम और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post