खबर बाज न्यूज़

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में हुई चोरी की आखिरकार सुलझी गुत्थी

जगदलपुर - बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है।

बस्तर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू यादव को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से ट्रेस की गई।

जिस चैन को सोना समझकर आरोपी ने चोरी की थी… वह नकली निकली! बेच नहीं पाया, इसलिए ओडिशा में छिपा हुआ था।

बोधघाट थाना, कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मिलकर आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

घटना से पूरे जगदलपुर में चर्चा का माहौल, लेकिन अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post