खबर बाज न्यूज़

यादव जी की लव स्टोरी के नाम यादव समाज में जन आक्रोश, कोंडागांव अहीर यादव समाज ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


कोंडागांव - यादव जी के लव स्टोरी के नाम से पूरे भारत में यादव समाज का जन् आक्रोश देखने को मिल रहा है।

27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध के लिए सर्व सम्मति से यादव समाज के स्वाभिमान सामाजिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास मानते हुए इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग हेतु प्रधानमंत्री ,राजयपाल ,फिल्म विकास बोर्ड के नाम अनुभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया है जिसमे 27 फ़रवरी को रिलीज होने वाली यादव जी की लव स्टोरी फिल्म जिसमे एक यादव लड़की और मुसलमान लड़का के प्रेम प्रसंग को चित्रित किया गया है।

इस फिल्म पर नाम एवं कहानी अहीर यादव समाज के बहन बेटियों के सम्मान के विरुद्ध होने के कारण यादव समाज की भावनाओ को आहत पहुंच रहा है।अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देने युवा प्रकोष्ट जिला प्रभारी यशवंत यादव, गोविंद यादव ,कँवल यादव, प्रसांत यादव,दीपक यादव और आदि अहीर यादव समाज के युवा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post