खबर बाज न्यूज़

नयापारा में एनपीएल क्रिकेट महाकुंभ शुरू, 9 दिनों तक जमेगा खेल का रोमांच


कोंडागांव/माकड़ी - ग्राम पंचायत रांधना के आश्रित ग्राम नयापारा में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित एनपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 अप्रैल से जोश और उत्साह के साथ हो गया। लगातार चौथे वर्ष आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता अब क्षेत्र में खेल महाकुंभ का रूप ले चुकी है, जिसमें इस बार 10 टीमें भाग लेकर 9 दिनों तक दमखम दिखाएंगी।

ग्रामीण युवाओं और आयोजन समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस प्रतियोगिता में कोंडागांव सहित बड़ेराजपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दर्ज कराई है। प्रतियोगिता का आकर्षण इस बार और बढ़ गया है, क्योंकि सभी 10 टीमें सेरेमनी बोली के जरिए खरीदी गई हैं, जिससे टूर्नामेंट को आईपीएल जैसा नया अंदाज मिला है।
आयोजक समिति अध्यक्ष रितेश कुमार नेताम ने बताया कि गांव के युवाओं और ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार रुपए एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 15 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत रांधना सरपंच अंजली शंकर मंडावी ने 5 हजार रुपए, उपसरपंच सोनसाय मरकाम ने 2 हजार रुपए तथा वार्ड पंच उज्बती बंसी प्रधान ने 500 रुपए की सहयोग राशि देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन समारोह में सरपंच अंजली शंकर मंडावी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दशरी बाई नेताम, पूर्व सरपंच कुलदीप नेताम, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गोकुल प्रधान, सचिव संजय नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। नयापारा में शुरू हुई यह एनपीएल प्रतियोगिता अब क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post