रिपोर्टर शिवलाल मरकाम
माकड़ी विकासखंड के ग्राम सोडसिवनी में आयोजित पारंपरिक कड़सार जतरा में बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय विधायक लता उसेंडी ने पहुंचकर देवी-देवताओं के दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
जतरा में शामिल होकर लता उसेंडी ने कहा कि बस्तर की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था से है, जिसे कड़सार जतरा जैसे आयोजन जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।
जतरा स्थल पर पारंपरिक स्वागत के बीच लता उसेंडी ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को हमारी विरासत की धरोहर बताया।
भक्ति, उत्साह और पारंपरिक उल्लास से सराबोर कड़सार जतरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। लता उसेंडी की मौजूदगी से आयोजन में विशेष रौनक और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष अशोक संजू ग्वाल जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपेंद्र नाग किसान मोर्चा महामंत्री विष्णु पांडे जनपद सदस्य गायत्री नेताम संजू पोयम उप सरपंच लच्छीनाथ सामदाई नेताम एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे
Post a Comment