धमतरी/नगरी - नगरी के स्थानीय साहू सदन में मोबाईल क्रैशिज संस्था के द्वारा लईका घर प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 58 लईका घर प्रबंधन समितियों के 120 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित हुए।
कार्यशाला के दौरान समिति सदस्यों ने विचार साझा किए तथा बच्चों पर आधारित एक प्रेरक फिल्म का प्रसारण भी किया गया। साथ ही केंद्र आंकलन की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे समितियों को अपने कार्यों की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने में सहायता मिली।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर समूह चर्चा कराया गया तथा समूहों द्वारा समूह चर्चा कर प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में समितियों की उपलब्धियों के प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लईका घर प्रबंधन समितियों—भैंसामुडा, नवागांव, मौहाबाहरा-1, दिनकरपुर, कोलियारी एवं राजपुर-2 के पदाधिकारियों को मंच से शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सोनिया कौर एवं अजीत कुमार (दिल्ली), सदानंद मेहर, रिंकेश मेंढे एपीएफ तथा स्टेट लीड अजीत मोहन चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला के सफल आयोजन में छत्तीसगढ़ टीम के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से समितियों की क्षमता में वृद्धि होती है तथा बच्चों के हित में बेहतर कार्य करने की दिशा में नई ऊर्जा मिलती है।
Post a Comment