धमतरी/नगरी - नगर पंचायत नगरी के सामुदायिक भवन में 6 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर का शुभारंभ बलजीत छाबडा अध्यक्ष न.प. नगरी एवं सम्मानीय पार्षद गणो के हस्ते प्रारंभ हुआ । शिविर में 06 सेक्टर 408 बच्चों का शिविर में जांच हुआ जिसमें से कमार जनजाति का बच्चे भी शामील थे। इस शिविर में कार्यक्रम उद्बोधन के दरम्यान न.प. नगरी अध्यक्ष द्वारा दोनों विभाग के इस पहल की प्रशंसा करते हुए उपस्थित पालक गणों को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया शिविर के बारे में बताते हुए हितेन्द्र कुमार साहू बीपीएम नगरी ने कहा कि शिविर का मकसद कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग के सांथ एक छत के नीचे सभी प्रकार की जांच, उपचार , रेफरल व सलाह उपलब्ध कराना है। इस शिविर में आयुष विभाग की भी सेवाऐं बच्चों को मिली , शिविर में डा डी एन सोम , एनआरसी व चाईल्ड हेल्थ नोडल विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होने विशेष केटेगरी के बच्चों को देखकर आवश्यकतानुसार चिकित्सा उपलब्ध कराई । शिविर मे चिरायु दल के चिकित्सक व टीम भी थे जिन्होने चिरायु कार्यक्रम के तहत् बच्चो की स्क्रीनिंग किया।
सोमेन्द्र कुमारसाहू परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जानकरी दी गई इसमें विशेष रूप से ऐसे बच्चे चिहांकित कर लाये गये थे जिनका किसी बीमारी के कारण वजन नही बढ़ रहा था एवं जिन्हें गंभीर समस्याऐं थी उनको चिकित्सकों के परामर्श अनुसार भिन्न भिन्न पैथी के उपचार व सलाह प्रदान किया गया । डा तुलाराम साहू होम्योपैथी चिकित्सक व डा आशीष तथा डा एमपी चंद्राकार आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि उनके कांउटर पर 228 बच्चो का स्वर्ण प्रासन कराया गया व 156 बच्चो को आयुष के मेडिसीन बांटे गये इस दरम्यान बच्चो की माताओ को भी जांच कर उपचार प्रदान किया गया ।
चिरायु दल से उपस्थिति डा अखिल चंद्राकार डा शमा खान डा रेणुका चैहान व डा मिथलेश साहु ने बताया की उनके कांउटर में भी 165 चिरायु के बच्चे आये थे जिनमें से अधिकांशतः सदी खांसी चर्म रोग के केस थे कुछ मध्य कुपोषित बच्चे नये चिन्हांकित हुए है जिन्हें मौके पर उपचार प्रदान किया गया किंतु उन्हें एनआरसी की सेवाऐं प्रदान की जायेगी इसी प्रकार एक जन्मजात हृदय रोग का केस आया जो पूर्व से चिन्हांकित है जिसका फालोअप लिया गया । कार्यक्रम के अंत में डा अरूण नेताम बीएमओ नगरी ने बताया कि यह शिविर सफल रहा इसमें लगभग 408 केस आये 88 बच्चों का रक्त परीक्षण किया गया जिसमें से कोई भी बच्चा गंभीर एनेमिक नही मिला समान्य रक्तलप्ता का केवल 01 केस मिला एलोपेथिक क्लीनिक में 264 को विभिन्न प्रकार के मेडिसीन प्रदान किये गये जिसमें कैश्यिम,प्रोटीन की कमी वाले बच्चों को मौके पर ही दवाईयां वितरण किया गया।नेत्र विकार के 20 केस दंत रोग से संबंधित 26 केस चिन्हांकित हुए जिनका मौके पर उपचार किया गया इन सभी केस का दोनों विभाग मिलकर नियमित रूप से फालोअप करेंगें तथा आवश्यकतानुसार उपचार सेवाऐं प्रदान करते रहेगे टीम में स्वयं सेवी संस्था अजीम प्रेमजी फाउडेशन मोबाई क्रेशिज , लोक आस्था संस्था का विशेष सहयोग रहा ।
कार्यक्रम में सम्मानीय पार्षदगण अश्वनी निषाद,शंकर देव,अल्का साहू, टुकेश्वरी जयंती साहू, मिक्की गुप्ता ,चलेश्वरी साहू ,देवश्रण साहू,हरिश साहू ,राजा पवार के सांथ महिला बाल विकास विभाग के सभी सुपरवाईजर व स्वाथ्य विभाग के पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
Post a Comment