धमतरी - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी का आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं 'संकल्प सभा' संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने और छात्र अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेने के लिए धमतरी जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में जिले के 30 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचे।
कार्यक्रम के दौरान श्री विनोद जाखड़ जी ने पदभार ग्रहण किया और देशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छात्र हितों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। धमतरी जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उन्हें आश्वस्त किया कि धमतरी जिले का एक-एक कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में छात्र हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।
इस अवसर पर राजा देवांगन के साथ प्रमुख रूप से सुदीप सिन्हा, तेजप्रकाश साहू, तेजप्रताप साहू, गजेंद्र सोनकर, डोमार सोनकर, उदय साहू, तामेश्वर भोयर, लक्की निर्मलकर, राहुल यादव, चंकेश्वर रजक, सौरभ पाल, यश चंद्राकर, नवीन साहू, होमेन्द्र साहू, सुनील सिन्हा, पारस मणि साहू, आदित्य बघेल, वासु, वसीम खान, विश्वनाथ साहू, धर्मवीर ध्रुव, अरविंद यादव, वेंकट देवांगन, चंद्रकांत बनर्जी, विवेक बनर्जी, तेजवान मरकाम, दुर्गेश कुमार, अर्जुन नेताम, प्रियेश निर्मलकर एवं नोमेश सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment