खबर बाज न्यूज़

थाना अनंतपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर की गई बड़ी कार्यवाही

कोंडागांव/माकड़ी - पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही की गई है।बता दें कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत पारा बड़े घोड़सोड़ा में डमरूधर नाग द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री किया जा रहा था जिसके खिलाफ पंचायत पारा बडेघोडसोडा में अनंतपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर संदेही से अपने दुकान की तलाशी ली गई जहां दुकान के कमरे से अग्रेजी शराब मेक्डावल नम्बर 01 क्वॉटर 30 नग जिसमें उड़ीसा राज्य का लेबल लगा हुआ प्रत्येक में 180 एमएल किमती 180 रूपये जुमला 5400 एमएल, जुमला किमती 5400 रू. एवं अग्रेजी शराब बिक्री किया हुआ नकदी रकम 500 रूपय बरामद कर जप्त कर लिया गया। 

आरोपी डमरूधर नाग आपिता पदलाम नाग उम्र 29 वर्ष जाति कुम्हार साकिन पंचायत पारा बड़े घोड़सोड़ा थाना अनंतपुर द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया और आगे की कार्यवाही की गई है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनंतपुर गोपेन्द्र पटेल,प्रधान आरक्षक भावेश मंडावी,प्रधान आरक्षक श्याम मरकाम ,आरक्षक सौंपसिंग मरकाम, आरक्षक दीनदयाल का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post