खबर बाज न्यूज़

दिव्यांग हितग्राही को ग्राम पंचायत सांकरा में ट्राईसाइकिल किया गया प्रदान


धमतरी/नगरी - ग्राम पंचायत सांकरा के वार्ड क्रमांक 07 निवासी बिसनाथ साहू (पिता – अघन साहू) को आज ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। यह ट्राईसाइकिल अरुण सार्वा (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं नागेंद्र बोरझा (सरपंच) के करकमलों द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपसरपंच हरीश साहू, वार्ड पंच मनोज पटेल, लव कुमार साहू, ग्राम व्यवस्था समिति अध्यक्ष गिरवर भंडारी, पवन साहू, छगन साहू, सहनु राम साहू, साधु राम साहू सहित समस्त वार्ड पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वे दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनसेवा निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post