खबर बाज न्यूज़

जनहित एवं जनकल्याण की भावना से ग्राम ईरापल्ली में चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

सुकमा - शालीन, महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर, के॰रि॰पु॰बल एवं  आनंद सिंह राजपुरोहित, उपमहानिरीक्षक (परिचालन), सुकमा रेंज, के॰रि॰पु॰बल के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम ईरापल्ली (थाना चिंतागुफा, जिला सुकमा) में 131 वी वाहिनी के॰रि॰पु॰बल के द्वारा  दीपक कुमार साहू, कमाण्डेंट के निर्देशानुसार D/131 समवाय के द्वारा श्री अमित प्रकाश, द्वि॰कमा॰अधि॰ एवं आनंद त्रिपाठी, सहा॰ कमा॰ के नेतृत्व में जनहित एवं जनकल्याण की भावना से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना था।

शिविर में डॉ मोहित मीणा, चिकित्सा अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग, एनीमिया आदि का उपचार किया गया। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें पोषण एवं स्वच्छता संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस दौरान ईरापल्ली, मेटागुडेम, बोटेलंका, मंगलतूर, बोटेटांग के लगभग 80-90 ग्रामीणों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस वाहिनी के द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय जनता के साथ विश्वास एवं सहयोग को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post