खबर बाज न्यूज़

जिला कांग्रेस के द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन


सुकमा- बढ़ती महंगाई और गैस कि किल्लत को लेकर, जिला कांग्रेस के द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन,महिला कांग्रेस द्वारा सुकमा जिला मुख्यालय के पटनम पारा चौक से मलखान गिरी चौक तक ठेले में गैस सिलेंडर को माल्यार्पण कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की इस कड़ी में महिला कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा नाली से गैस निकालने का पूरा प्रयास किया गया और यह प्रयास असफल रहा, धरना प्रदर्शन समाप्ति के पश्चात बस स्टैंड प्रांगण में महिला कांग्रेस द्वारा बढ़ते महंगाई गैस सिलेंडर के विरोध में चूल्हा जलाकर भजिया तलने का कार्य करते हुए केंद्र सरकार का विरोध किया, और इस कार्यक्रम के विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस नगर कांग्रेस महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई नगर पालिका परिषद के पार्षद सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देखे वीडियो 


Post a Comment

Previous Post Next Post